Chhath Puja 2024 | छठ पूजा तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि, छठ पूजा गीत और आरती

Chhath Puja 2024: हमारे देश में त्योहारों को काफी महत्व दिया जाता है क्योंकि इससे हमारी संस्कृति जुड़ी हुई रहती है, भारत में अलग-अलग प्रकार के कई महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्योहार मनाए जाते हैं जिन्हें में से एक त्यौहार छठ पूजा होता है। छठ पूजा को एक महापर्व माना जाता है, और इसे खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल जैसे राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पुष्टि तिथि से छठ पूजा शुरू होता है जो कि पूरे चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा के दौरान महिलाएं व्रत रखकर अपने परिवार एवं संतान की लंबी आयु के लिए आशीर्वाद मांगती है। छठ पूजा को सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है क्योंकि इसमें महिलाएं करीब 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखती हैं।

ऐसे में इस साल भी छठ पूजा सिर्फ कुछ ही दिनों के बाद होने वाला है, लेकिन बहुत से लोगों को छठ पूजा कब मनाई जाएगी इसकी जानकारी अभी भी नहीं है। इसीलिए आज के इसलिए के द्वारा हम आपको Chhath Puja Vrat तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि, छठ पूजा गीत, आरती जैसे सभी बातों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप भी इनसे जो भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पढ़े।

छठ पूजा कब है? | Chhath Puja 2024 Date

साल 2024 में छठ पूजा पहले के अपेक्षा थोड़ा जल्दी होने वाला है, आपको बता दें कि Chhath Puja 2024 इस बार 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलने वाला है जिसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग पूजा होगी जिसे हमने नीचे बताया है:-

छठ पूजा का पहला दिन: नहाय खाय – 5 नवंबर 2024, मंगलवार
छठ पूजा का दूसरा दिन: खरना – 6 नवंबर 2024, बुधवार
छठ पूजा का तीसरा दिन: संध्या अर्घ्य – 7 नवंबर , गुरुवार
छठ पूजा का चौथा दिन: उषा अर्घ्य – 8 नवंबर, शुक्रवार

Chhath Puja 2024 का मुहूर्त

Chhath Puja Muhurat : छठ पूजा करने के लिए मुहूर्त बहुत जरूरी है क्योंकि मुहूर्त के अंतर्गत पूजा करने पर भगवान सूर्य का आशीर्वाद हमें जरूर मिलता है, इसलिए साल 2024 छठ पूजा का मुहूर्त हमने नीचे बताया है:-

नहाय खाय 2024 | Chhath Puja 2024 Nahaye Khaye

Chhath Puja 2024 के पहले दिन को नहाए खाए कहा जाता है और इसी दिन से छठ पूजा की शुरुआत होती है। इस बार नहाए खाए 5 नवंबर को होने वाला है जिस दिन सूर्य उदय सुबह 6:39 पर होगा। वही इस दिन सूर्यास्त शाम के 5:41 पर होगा। इस दिन सभी छठ करने वाली महिलाएं स्नान करती है और एक समय का भोजन ग्रहण करती है।

खरना 2024 | Chhath Puja 2024 Kharna

छठ पूजा पर्व के दूसरे दिन को करना कहा जाता है, इस दिन छठी माता के लिए महिलाओं के द्वारा भोग बनाया जाता है और उन पर चढ़ाया जाता है। इस दिन शाम के वक्त मीठा भारत यानी खीर और लौकी की खिचड़ी बनती है जिसे सभी लोगों को भी खिलाया जाता है। यह सारे विधि शाम के वक्त किया जाता है।

छठ पूजा अर्घ्य | Chhath Puja 2024 Ardhya Timing

छठ पूजा के तीसरे दिन यानी शाम के समय सभी महिलाओं के द्वारा सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन बस के सूप में अलग-अलग प्रकार के सभी फल, ठेकुआ, लड्डू, गाना, सहित अन्य सामग्री रखकर नदी के किनारे में खड़े होकर सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्यास्त 5:29 पर होने वाला है, और सूर्यास्त के वक्त ही सारी पूजा अर्घ्यना की जाती है।

उषा अर्घ्य 2024 | Chhath Sun Rise 2024

छठ पूजा के अंतिम दिन यानी चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, इस दिन भी वही सभी प्रक्रियाएं होती है जो कि तीसरे दिन किया जाता है लेकिन अंत में सूर्य भगवान दूध से भी अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सूर्य उदय 6:37 पर होने वाला है और सूर्य की पहली किरण पर ही लोग सूर्य भगवान की पूजा करते हैं। इस दिन महिलाएं अपने व्रत का पारण करती हैं और छठ पूजा संपन्न होता है।

छठ पर्व की पूजा सामग्री

छठ पर्व को संपूर्ण करने के लिए कई प्रकार के पूजा सामग्री की जरूरत होती है जिसके द्वारा टोकरी को सजाया जाता है और भगवान सूर्य को अर्ध दिया जाता है, यहां पर हमने उन सभी सामग्री को बताया है जिसकी जरूरत आपको छठ पूजा में पड़ने वाली है।

  • कैराव और कपूर
  • एक थाली, गिलास
  • लाल सिंदूर, दीपक
  • बांस से बनी 3 बड़ी टोकरी
  • बांस या पीतल के बने 3 सूप
  • दूध, नारियल, हल्दी, चावल
  • सब्जी, शकरकंदी, गन्ना और सुथनी
  • पान, साबुत सुपारी, नाशपती, बड़ा नींबू, शहद,चंदन, मिठाई
  • ठेकुआ, खीर-पुड़ी, सूजी का हलवा, मालपुआ, चावल के बने लड्डू

Chhath Puja 2024 का पूजा एवं व्रत विधि

छठ पूजा को एक महापर्व माना जाता है जिसके कारण छठ पूजा की सही विधि करना बहुत आवश्यक है, यहां पर हमने Chhath Puja 2024 के विधि की जानकारी दी है जिसे पढ़कर समझ सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करते हुए सभी कार्यों से मुक्त होकर छठ के व्रत के लिए संकल्प लेना होगा। इसके बाद आपको भगवान सूर्य देव और उनकी बहन छठी मैया का ध्यान करना होगा।
  • वहीं अगर जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखने का निश्चय करता है उसे उसे दिन भोजन नहीं करना चाहिए, वहीं अगर आप निर्जीव व्रत का संकल्प लेते हैं तो आपको इसे नम्रता पूर्वक पालन करना चाहिए।
  • छठ पूजा के पहले दिन सभी महिलाओं को नहाए खाए का विधि करना होता है जिसमें वह स्नान करके एक समय का भोजन ग्रहण करती है।
  • छठ पूजा के दूसरे दिन खरना किया जाता है जिसमें भगवान सूर्य के लिए भोजन बनाया जाता है, और उन पर चढ़ाया जाता है। प्रसाद के रूप में महिलाओं के द्वारा गुड का खीर और लौकी का सब्जी बनाया जाता है। भगवान पर चढ़ने के बाद प्रसाद के रूप में इसे वितरण किया जाता है।
  • छठ पूजा के तीसरे दिन संध्याकाल में भगवान सूर्य को डूबते समय अर्घ्य दिया जाता है, इस दिन सूर्यास्त होने से पहले ही सभी को घाट पर पहुंचना होता है और स्नान करके डूबते हुए सूर्य को परिक्रमा करते हुए अर्घ्य दिया जाता है।
  • छठ पूजा के वक्त जिन पीतल की टोकरियों का इस्तेमाल किया जाता है, उन में फूल, फल, गन्ने, पकवान समेत सभी सम्मान रखे जाते हैं और साथ ही सूप या पीतल की टोकरी पर सिंदूर लगाया जाता है।
  • छठ पूजा वाले पूरे दिन और रात को उपवास रखने के बाद अगले दिन भगवान सूर्य को उगते हुए जल चढ़ाया जाता है, और भगवान सूर्य से सभी परेशानियों को दूर करने का प्रार्थना किया जाता है।

Also Read: Chhath Puja 2024: जानें, क्यों मनाई जाती है छठ पूजा और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

Chhath Puja 2024 का पारण विधि

छठ पूजा में पारण विधि करते हुए छठ पूजा को खत्म किया जाता है, ऐसे में पारन विधि करने के लिए सबसे पहले आपके ऊपर बताए गए सभी सामग्री को बस की टोकरी में अच्छे से सजा लिया जाता है, और इसे सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय प्रसाद के रूप में रखा जाता है।

इसके बाद सूप में एक दीपक जलाया जाता है और तालाब में उतरकर भगवान सूर्य को विधि विधान अर्घ्य दिया जाता है, पारन विधि में आपको यह ध्यान देना होगा कि आपको उगते हुए सूर्य को ही अर्घ्य देना है। इसके बाद बाहर आकर सूर्य भगवान से प्रार्थना की जाती है और सूर्य भगवान को चंदन की लड़कियों के द्वारा हुमद किया जाता है, इसके बाद प्रसाद को महिलाओं के द्वारा ग्रहण किया जाता है और पारण विधि को पूरा किया जाता है।

Chhath Puja 2024 का गीत

Chhath Puja 2024 का आरती

Chhath Puja 2024 का छठ पूजा व्रत गीत

निष्कर्ष (Conclusion) :

भारत में छठ पूजा जल्द हीं होने वाला है, ऐसे में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल जैसे राज्यों में लोगों द्वारा छठ पूजा को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा को एक महापर्व माना गया है जिसमें सभी महिलाएं एवं पुरुष छठ पूजा व्रत करते हैं और सूर्य भगवान से अपनी संतान एवं परिवार की स्वस्थ की मनोकामना मांगते हैं। ऐसे में ऊपर दिए गए लिख के द्वारा हमने आपको Chhath Puja 2024 तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि, छठ पूजा गीत, आरती जैसे सभी बातों के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आप भी इन सभी चीजों के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लिख को अंत तक पूरा पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *