Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye: दीपावली का पर्व आने में सिर्फ कुछ दिन बचे हैं, और दीपावली का त्यौहार 5 दिन पहले से ही शुरू हो जाता है। आपको बता दे की दीपावली की शुरुआत धनतेरस से ही होती है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना काफी शुभ होता है। धनतेरस के दिन घर में भगवान की पूजा करने और नई चीजों की खरीदारी करने से पूरे साल धन और समृद्धि बनी रहती है।
पुराने परंपराओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोना चांदी बर्तन वहां जैसे गई चीजों का खरीदारी करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर काफी प्रसन्न होते हैं। लेकिन बहुत से लोग महंगे सामान खरीदना संभव नहीं होता है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कई ऐसी वस्तु होते हैं जिन्हें खरीदना शुभ माना गया है।
ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको Dhanteras 2024 | धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए? क्या खरीदना शुभ होता हैं? के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि धनतेरस के दिन कौन-कौन सी वस्तुओं को खरीदना शुभ होता है तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पढ़े।
धनतेरस 2024 पर खरीदारी का समय
धनतेरस के दिन पूजा पाठ के साथ-साथ खरीदारी करने का भी विशेष महत्व होता है। वही धनतेरस के दिन खरीदारी का समय को भी काफी महत्व माना गया है क्योंकि सही समय पर खरीदारी करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद बना रहता है। साल 2024 में धनतेरस 29 तारीख को मनाया जा रहा है, इस दिन 10:34 से अगले दिन के 1:00 बजे तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त माना गया है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में इसके समय में कुछ मिनट का बदलाव हो सकता है।
Also Read: धनतेरस शुभकामना संदेश हिंदी में और कहें- हैप्पी धनतेरस
धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए? क्या खरीदना शुभ होता हैं?
धनतेरस के दिन कुछ वस्तुओं को खरीदना काफी शुभ माना गया है, ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के अवसर पर कुछ विशेष वस्तुओं को खरीदने पर भगवान लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और साथ ही घर में धन की वृद्धि होती है। ऐसे में धनतेरस के अवसर पर आप निम्न वस्तुओं को खरीद सकते हैं:-
सोने और चांदी के सिक्के
ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदना काफी महत्वपूर्ण होता है। धनतेरस के अवसर पर लोग मां लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर वाले सिक्के जरूर खरीदने हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने और चांदी के सिक्के खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। वही सोने और चांदी के सिक्के के अलावा पीतल से बने हुए धातुओं के चीजे की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है।
श्री यंत्र
धनतेरस के अवसर पर घर में श्री यंत्र को लाना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन श्री यंत्र को खरीद कर उसे दिवाली के दिन पूजा करने से घर में हमेशा धन और दौलत की वृद्धि होती है और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहती है।
चावल
धनतेरस के दिन चावल खरीदना भी शुभ माना गया है, मान्यता के अनुसार ऐसा कहां जाता है कि धनतेरस के अवसर पर चावल खरीदने से घर की आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और साथ ही भगवान लक्ष्मी घर में वास करती है। हालांकि इस दिन चावल खरीदने के समय आपको इस बात का पूरा ध्यान देना होगा कि आप टूटे हुए चावल ना खरीदे।
धनिया
धनतेरस के अवसर पर धनिया जरूर खरीदना चाहिए क्योंकि इस दिन धनिया खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन भगवान लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें धनिया अर्पित करना चाहिए जिससे माता लक्ष्मी अधिक प्रसन्न होकर सुख और समृद्धि का वरदान देती हैं।
झाड़ू
झाड़ू एक ऐसा वस्तु है जिसे धनतेरस के दिन सभी लोगों के द्वारा खरीदा जाता है, और इसे खरीदना सबसे शुभ माना गया है। आपको बता दें कि झाड़ू घर की साफ सफाई करती है और इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में झाड़ू का सम्मान होता है उसे घर में माता लक्ष्मी निवास करती है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है। जो लोग मांगे वस्तु नहीं खरीद पाते हैं उन्हें झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए।
गोमती चक्र
आपको बता दे की धनतेरस के अवसर पर गोमती चक्र को खरीदना भी शुभ माना गया है। गोमती चक्र गुजरात की गोमती नदी में पाया जाने वाला प्राकृतिक रूप से बना घोंघे के आकर का होता है। इसे शीला चक्र या नाग चक्र के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना गया है कि धनतेरस के दिन गोमती चक्र को घर मिलने से धन दौलत में वृद्धि होती है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
Also Read: धनतेरस कब व क्यों मनाया जाता है, जाने धनतेरस पर शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धनतेरस में क्या नहीं खरीदना चाहिए?
- स्टील प्लास्टिक की चीजें आप ना खरीदें |
- धनतेरस के दिन लोहा और एलमुनियम की कोई भी चीज ना खरीदें |
- धनतेरस के शुभ अवसर पर आप कांच की वस्तुएं ना खरीदें क्योंकि कांच की वस्तु खरीदने से राहु का प्रभाव आता है |
- काली रंग की कोई भी वस्तु धनतेरस के दिन ना खरीदें |
- नुकीली या धारदार कोई भी चीज धनतेरस के दिन ना खरीदें |
धनतेरस पर कौनसे बर्तन खरीदना शुभ होता हैं?
- स्टील के बर्तन
- तांबा के बर्तन
- पीतल के बर्तन
- प्लैटिनम
Also Read: धनतेरस कोट्स हिंदी में
निष्कर्ष:
दीपावली आने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होता है। धनतेरस एक ऐसा पर्व है जिस दिन भगवान लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करना काफी शुभ माना गया है। धनतेरस के कुछ वस्तुओं को खरीदने हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
इसीलिए आज के इस लेख के द्वारा हमने आपको धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए? क्या खरीदना शुभ होता हैं? से संबंधित हर जानकारी दी है। अगर आप भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पढ़े। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद।