CM Kisan Yojana Odisha List 2024: ओडिशा सीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें? जानें लाभ, पात्रता, और दस्तावेज़

CM Kisan Yojana Odisha 2024: ओडिशा सीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें? जानें लाभ, पात्रता, और दस्तावेज़ उड़ीसा में राज्य के किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। उड़ीसा में पहले से चल रही KALKI योजना को अब नए नाम से शुरू किया गया है, जो मुख्यमंत्री किसान योजना है।

उड़ीसा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चारण मांझी ने इस योजना के लिए बजट 2024 25 में 1935 करोड़ की राशि आवंटित की है। यह योजना उड़ीसा के किसानों के लिए काफी लाभदायक योजना है जिससे राज्य में मौजूद गरीब किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इसी के चलते इस योजना का नाम किसानों पर ही रखा गया है।

लेकिन साथ ही इस योजना का लाभ मुर्गी पालन, मछुआरे और अन्य संबंधित व्यवसायों के लोगों द्वारा भी उठाया जा सकता है। मुख्यमंत्री किसान योजना के तहत किसान एवं गैर कृषि क्षेत्र के अंतर्गत पंजीकरण करने पर सरकार द्वारा उन्हें ₹4000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ऐसे में अगर आप भी उड़ीसा के निवासी है और CM किसान योजना उड़ीसा के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हमने म किसान पोर्टल उड़ीसा से संबंधित हर जानकारी के बारे में विस्तार से बताया है तो अगर आप भी इन बातों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक को अंत तक पढ़े।

CM Kisan Yojana Odisha का शुरुआत

CM Kisan Yojana Odisha: उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी द्वारा राज्य में मौजूद सभी किसानों के लिए 8 सितंबर 2024 को CM किसान योजना का उद्घाटन किया गया है। इस योजना की शुरुआत नुआखाई महोत्सव के अवसर पर गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय में हुआ। इस योजना के अंतर्गत उड़ीसा में पहले से चल रही कालिया योजना को संशोधित करके नया रूप दिया गया है। इस योजना के द्वारा राज्य सरकार अब किसानों को रबी और खरीफ छात्र के दौरान ₹4000 की आर्थिक राशि प्रदान करेगी, जो किसानों को दो किस्तों में दिया जाएगा।

ओडिशा सीएम किसान योजना से जुड़ी प्रमुख बातें

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किसानों की मदद और उनकी भलाई के लिए “सीएम किसान योजना 2024” की घोषणा की है। इस योजना के तहत, जो किसान इसके लिए योग्य होंगे, उन्हें राज्य सरकार से 4000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी आजीविका को सुरक्षित करना है। यह रकम 2000-2000 रुपये की दो किस्तों में दी जाएगी। इस योजना को सही तरीके से लागू करने के लिए सरकार ने 1935 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

ओडिशा सीएम किसान योजना के लाभ

CM किसान योजना उड़ीसा के तहत पंजीकरण पूरा करने वाले किसानों को निम्न लाभ दिए जाएंगे:

●     इस योजना के तहत खरीफ और रबी छात्र के दौरान राज्य में मौजूद हर पात्र किसान परिवार को बीज एवं अन्य जरूरी वस्तुओं को खरीदने के लिए सरकार द्वारा ₹4000 की वित्तीय सहायता दिया जाएगा।

●     वहीं जिन किसानों के पास जमीन नहीं है और वह मछली पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन और मुर्गी पालन जैसे कार्यों से जुड़े हुए हैं, उन्हें सरकार द्वारा 12500 की राशि तीन किस्तों में दिया जाएगा।

CM Kisan Portal Odisha के लिए जरूरी पात्रता मापदंड

इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही मिलेगा, इस योजना का पात्रता मापदंड निम्न है:-

●     किसान को उड़ीसा का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

●     किसान आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए, यानी छोटे और सीमांत वर्ग से ताल्लुक रखता हो।

●     किसान के पास योजना के अंतर्गत लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेज होना चाहिए।

CM Kisan Yojana Odisha List 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

पीएम किसान योजना ओडीशा 2024 में आवेदन करने के लिए किसानों के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है, जिसे हमने नीचे बताया है:-

  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • ई-मेल आईडी (Email ID)
  • पते का प्रमाण (Address Proof)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • बिजली बिल (Electricity Bill)
  • राशन कार्ड (Ration Card)
  • बैंक खाता विवरण (Bank Account Details)
  • बैंक खाते, आधार और पैन से जुड़ा हुआ फ़ोन नंबर (Mobile No.)

CM Kisan Yojana Odisha List 2024

CM किसान योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसान अपने लाभ की स्थिति देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको CM Kisan Yojana Odisha के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:-
  • इस लिंक से आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको “Beneficiary” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • लाभार्थी सूची पेज पर पहुंचने के बाद आपको अपने जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिए गए “View” ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिससे पता चल जाएगा कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।
  • लाभार्थी सूची में कालिया आईडी, गांव का नाम, लाभार्थी का नाम, पिता या पति का नाम, लिंग आदि जैसे भी विवरण शामिल होते हैं। 

निष्कर्ष (Conclusion)

उड़ीसा सरकार द्वारा राज्य में मौजूद किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सीएम किसान योजना 2024 शुरू किया गया है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार द्वारा ₹4000 की आर्थिक मदद दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी उड़ीसा के नागरिक है और आप सीएम किसान योजना 2024 का लाभ लेना चाहते हैं या इससे जुड़ा कोई भी जानकारी एकत्रित करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लिख को अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद करता हूं कि इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी, इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

FAQ’s:

प्रश्न: CM Kisan Yojana Odisha के अंतर्गत सरकार द्वारा कितने रुपए का राशि आवंटित किया गया है?

उत्तर: CM Kisan Yojana Odisha के अंतर्गत सरकार द्वारा 1935 करोड़ रुपये की राशि आवंटित किया गया है।

प्रश्न: CM Kisan Yojana Odisha के तहत राज्य के किसानों को कितने रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी?

उत्तर: CM Kisan Yojana Odisha के तहत राज्य के किसानों को ₹4000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रश्न: सीएम किसान योजना के तहत उड़ीसा राज्य में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन करने वाले लोगों को कितने रुपए की राशि प्रदान की जाएगी?

उत्तर: सीएम किसान योजना के तहत उड़ीसा में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन करने वाले लोगों को 12500 रुपए की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *